हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों की दी जानकारी एवं आगामी जनसेवा अभियानों में सहयोग का किया अनुरोध कुलवंत सिंह बंटी
रांची, 09 जुलाई 2026।
हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटी द्वारा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत, जरूरतमंदों की सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी महामहिम को दी।

सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने महामहिम राज्यपाल को बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी निरंतर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु राज्यपाल महोदय से मार्गदर्शन एवं सहयोग का अनुरोध किया।






