प्रेस वक्तव्य
रथयात्रा मे सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हिन्दू पीठ ने जमशेदपुर के डीसी – एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
16 जुलाई को जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से निकलने वाली रथ यात्रा को लेकर हिंदू पीठ की विशेेष समिति ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और सीनियर एस.एस.पी महोदय से मिलकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था , साफ सफाई, बडे मार्गों मे पेडों की छंटाई और केबल तारों से मार्ग अवरुद्ध को हटाने , इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस जैसी व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग रखी है , हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने पत्र सौंपकर जानकारी दी कि पहले की तुलना मे अब शहर मे 9-10 स्थानों मे जगन्नाथ महाप्रभू की रथ यात्रा निकाली जाती है और सभी स्थानों की रथ यात्रा मे महाप्रभू जगन्नाथ जी, बलराम भैया के बहन सुभद्रा जी के दर्शन करने और रथ खींचने को लेकर भक्तों की भीड निरंतर बढती जा रही है और इस भीड मे दर्शनार्थी महिलायें और बच्चों की संख्या भी अब ज्यादा जुट रही है , जिला प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान मे रखते हुए रथ यात्रा समितियों के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओ को दूर कर सुरक्षा के सभी उपाय करे और ज्यादा भीड वाले स्थानों मे अनुभवी रथ सेवकों को रथ यात्रा के संचालन मे भागीदारी सभी रथ यात्रा समिति सुनिश्चित करे ताकि शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास से जमशेदपुर की रथ यात्रा संपन्न हो , ज्ञात हो कि बिष्टुपुर राम मंदिर से साकची बसंत टाकीज समीप पार्किग, कदमा उलियान से मणिमेला तक, उत्कल क्लब एसोसिएशन साकची, बेल्डीह नागा मंदिर, न्यू बाराद्वारी गांधी आश्रम, बडा हनुमान मंदिर मानगो, जुगसलाई रथ – गली , जगन्नाथ मंदिर परसुडीह, साकची ह्यूमपाइप बस्ती, गोलमुरी नामदा बस्ती कालीबाडी, आदि जगह से इस वर्ष 16 जुलाई के दिन रथ यात्रा निकलेगी ।





