कोल्हान के रेल विकास को मिलेगी नई रफ्तार — केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को सौंपे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव। सभी मांगों पर ‘मिशन मोड’ में कार्रवाई का मिला भरोसा। 🚆

कोल्हान के रेल विकास को मिलेगी नई रफ्तार — केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को सौंपे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव। सभी मांगों पर ‘मिशन मोड’ में कार्रवाई का मिला भरोसा। 🚆

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री आदरणीय श्री Ashwini Vaishnaw जी से शिष्टाचार मुलाकात कर कोल्हान एवं जमशेदपुर की लंबे समय से लंबित रेल संबंधी आवश्यकताओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं ज्ञापन सौंपे।

रेल मंत्री जी के समक्ष गम्हरिया-आदित्यपुर के बीच फोर्थ लाइन निर्माण, टाटानगर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो की स्थापना, टाटानगर से बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन सेवा प्रारंभ करने, आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का विस्तार टाटानगर तक करने, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार नए प्लेटफॉर्म के निर्माण, प्रस्तावित सैटेलाइट रेलवे स्टेशन के कार्य में तेजी लाने, चांडिल–झाड़ग्राम नई रेल लाइन परियोजना तथा मकदमपुर आरओबी के शीघ्र निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखीं।

इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य कोल्हान क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करना, ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं उद्योगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इन पर ‘मिशन मोड’ में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उनका यह सकारात्मक आश्वासन कोल्हान की जनता की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोल्हान और जमशेदपुर की जनता को आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय रेल सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आत्मीय एवं सार्थक मुलाकात तथा सकारात्मक सहयोग के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई