बिष्टुपुर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री निरंजन कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

Report By Shakti s Prasad
बिष्टुपुर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री निरंजन कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, अपराध एवं नशाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों के बीच अमन, शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होगा—ऐसी पूर्ण आशा एवं विश्वास है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। विश्वास है कि आप भी निष्पक्षता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

आपने अपने पूर्व पदस्थापना स्थलों पर जिस निष्ठा, साहस और ईमानदारी से कार्य किया, वह सराहनीय रहा है। विशेष रूप से विशाल मेगा मार्ट के समीप हुई घटना का त्वरित एवं सफल खुलासा तथा ब्राउन शुगर तस्करी के मामलों में दोषियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई आपकी कार्यशैली, दृढ़ इच्छाशक्ति और कानून के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी आज भी पुलिस व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि बिष्टुपुर थाना प्रभारी के रूप में भी आपके नेतृत्व में क्षेत्र में न्याय, सुरक्षा और जनविश्वास को नई मजबूती मिलेगी।

नई जिम्मेदारी के लिए आपको पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

जोहार!
जय हेमंत, तय हेमंत।

— शक्ति प्रसाद🏹

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई