नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता किया
नई दिल्ली: निजी ईंधन रिटेलर कंपनी Nayara Energy ने देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने 1 जुलाई से पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर कम कर दिए हैं। यह कटौती कंपनी के सभी रिटेल आउटलेट्स पर लागू हो गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान नायरा एनर्जी ने सबसे पहले ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब वैश्विक कच्चे तेल के दाम नरम पड़ने के बाद कंपनी ने राहत देते हुए कीमतों में कमी की है।






