झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के वरीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में विगत 27 जून को बिस्टूपर डबल डॉन बार में हुए घटनाक्रम में हत्या किए गए हिमांशु सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर पहुंचा और उनके परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की

झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के वरीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में विगत 27 जून को बिस्टूपर डबल डॉन बार में हुए घटनाक्रम में हत्या किए गए हिमांशु सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर पहुंचा और उनके परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने मौके से ही दूरभाष द्वारा जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक और राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से बात कर इस जघन्य कांड के हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरिफ्तारी सुनिश्चित करने और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर भी उचित कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही इसकी सूचना माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को भी दी। माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं इस कांड पर नजर बनाए रखेंगे और किसी भी हाल में दोषियों को नही बक्शे जानी की बात कही है।


प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल,अजय रजक,इंद्रजीत घोष,मो समद,अभय पाण्डेय,अंकित सिंह,प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम डी राकेश राव, डी रवि कुमार, बंटी सिंह,प्रकाश चंद्र झा समेत कई अन्य वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई