कूल्हे के मरीज को सरयू राय ने दिया व्हील चेयर
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कूल्हे के दर्द से परेशान कनीज फातिमा को व्हील चेयर उपलब्ध कराया।
इसके लिए विधायक सरयू राय उनके आजाद नगर स्थित आवास पर हुए।
कनीज फातिमा को चलने फिरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
सरयू राय ने उनका हाल चाल पूछा और बीमारी से संबंधित कागजात देखे।
कनीज फातिमा के दामाद ने बताया कि उनकी (कनीज फातिमा) की उम्र 75 साल से ज्यादा की हो गई है।
उन्होंने बताया कि पहले वह लाठी के सहारे चलती थीं। एक दिन गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे की चकरी अपने स्थान से हट गई।

उन्होंने व्हील चेयर देने पर विधायक सरयू राय का आभार जताया।
गौरतलब है कि फातिमा भारतीय जनता पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता रही हैं।
जब मृगेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक हुआ करते थे, तब फातिमा ने आजाद नगर मंडल को अकेले ही संभालने का काम किया था।
इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव, अशोक कुमार, प्रकाश कोया, आफताब अहमद सिद्दीकी, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।





