शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के

शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में साकची बाराद्वारी स्थित मोहम्मडन लाइन के रहने वाले मिनादुल हक, एमडी ताजू और साकची लुका का रहने वाला एमडी अब्दुल मस्जिद है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अक्सर एक दुकान पर आकर बैठता था और दुकानदारों से बातचीत करता था. सोमवार को उसने कथित रूप से रंगदारी की मांग की.

जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह गुस्से में आ गया और अपनी जेब से चाकू निकालकर वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया.घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के मौके पर पहुँची और डॉक्टरों का निरीक्षण कर मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच जारी है और घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई