एक दिवसीय प्रवास यात्रा में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे जादूगोड़ा

एक दिवसीय प्रवास यात्रा में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे जादूगोड़ा,

भानुप्रताप शाही और दिनेश कुमार ने माँ रंकिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्य निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े/ भानु प्रसाद शाही
जादूगोड़ा : झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही 24 घंटे प्रवास यात्रा पर पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीणों क्षेत्रों में दौरा किया व बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की फीड बैक ली।इसी क्रम में आज प्रातः जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ रंकिनी मंदिर में माथा टेका पूजा-अर्चना कर माँ रंकिनी का राज्य की खुशहाली व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला के प्रभारी दिनेश कुमार भी मौजूद थे । दोनों नेताओं ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं समस्त जनमानस के कल्याण की प्रार्थना की ।


पूजा-अर्चना के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही जी ने कहा कि झारखंड की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर है। माँ रंकिनी का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बना रहे और राज्य निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े, यही हमारी कामना है।
उपस्थित पार्टी कार्यकर्त
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष ,सत्या तिवारी, वरिष्ठ नेता श्री लखन मार्डी, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह परमार ,युवा नेता श्री विक्रम सिंह, महिला मोर्चा नेत्री श्रीमती रीना महाली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई