जे एल के एम जादूगोड़ा मे हुई बैठक, आसनवनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की उठाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
जादूगोड़ा: जे एल के एम को आज सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर पूर्वी सिंहभम जिला से लेकर प्रदेश स्तर की नवगठित कमिटी की जमावड़ा लगा।।इधर इस बैठक में अनुसूचित जनजाति के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा ने आसनवनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने, इसी गांव में स्थित आसनवनी उप स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की पदस्थापना , एम्बुलेंस व दवा सुविधा कीमांग उठाई ।उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार पहल नहीं की तो क्षेत्र में जन आंदोलन अभियान चलाया जाएगा ताकि ग्रामीणों की बुनियादी सुविधा पूरी हो सके। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बिमल महतो ने कहा कि 12 साल पहले जिंदल स्टील कंपनी ने उद्योग लगाने के नाम पर रैयती से जमीन तो ली, लेकिन उद्योग नहीं लगा व किसानों की सैकड़ो एकड़ जमीन लुट ली गई। जिसके खिलाफ जमीन वापसी को लेकर उनकी पार्टी जोरदार आंदोलन की तैयारी कर रही है। बैठक में जिला से लेकर प्रदेश की नई कमिटी का स्थानीय नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में

उत्तम प्रामाणिक ( पटमदा )फूल चांद मुर्मू,(पटमदा) तपोदयुदी मंडल, ,रतन चंद्र महतो,( डोरका साईं) भागीरथी हांसदा( केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति) जालिम मार्डी केंद्रीय उपाध्यक्ष, एस टी मोर्चा)
तरुण महतो ( इंचागढ प्रत्याशी केंद्रीय उपाध्यक्ष)
शैलेंद्र महतो ( पूर्वी सिंहभूम जिला वरीय उपाध्यक्ष,) बिमल महतो जिला महासचिव ( पूर्वी सिंहभूम) शंकर भक्त जिला महासचिव समेत जिला व प्रदेश कमिटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।






