“दो बूंद जिंदगी के” राष्ट्रीय अभियान रेल सिविल डिफेंस टीम घर-घर जाकर पोलियो ड्रांप पिलाएगी

“दो बूंद जिंदगी के” राष्ट्रीय अभियान रेल सिविल डिफेंस टीम घर-घर जाकर पोलियो ड्रांप पिलाएगी

दो बूंद जिंदगी के, छूट न जाए, नन्हे मुन्ने की जिंदगी रूठ न जाए’ पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय मुहिम में सामील होकर पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी ।
सिविल डिफेंस टीम ने रेलवे अस्पताल टाटानगर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सामिल होकर, शुन्य से पाँच वर्ष के निचे बच्चो को पोलियो डॉप पिलाने के नियमो की प्रशिक्षण लिया । राष्ट्रीय अभियान 28 जून से 30 जून तक चलेगी । प्रथम दिन सिविल डिफेंस टीम बूथ लगाकर, पोलियो ड्रांप पिलाने का कार्य करेगी । दुसरे और अंतिम दिन रेलवे के विभिन्न कॉलोनी साउथ सेटलमेंट, ट्रैफिक, गोलपहाड़ी, खासमहल, बागबेड़ा इत्यादि कॉलनीयो मे घर- घर जाकर पोलियों ड्रांप पिलाने का कार्य करेगी ।
प्रशिक्षण शिविर में रेल सिविल डिफेंस सदस्य सरस्वती मूर्मू,कंचन कुमारी, तेजीता, विनोद कुमार,रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार मंडल,अमित कुमार व अन्य के साथ रेलवे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण, स्काउट के सदस्य उपस्थित रहे ।
रेल अस्पताल के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पाली टारगेन के अगुवाई, दिशा निर्देश पर कार्य करेगी ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई