जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में एक दर्दनाक हादसे में टाटा मोटर्स के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर में लंबे समय से खराब पड़े इन्वर्टर की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान ग्वाला बस्ती निवासी 40 वर्षीय चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। वह टाटा मोटर्स के ईआरसी विभाग में कार्यरत थे और परिवार के प्रमुख कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों के साथ-साथ सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख है।






