जंगली हाथियों के झुंड ने घर व फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया

मनोहरपुर, 25 जून: मनोहरपुर क्षेत्र के अभयपुर गांव में बुधवार देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने प्रवेश कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे आधा दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड गांव पहुंचा और ग्रामीण कोलेश्वर बांदा के आवास के समीप काफी देर तक उत्पात मचाता रहा।

इस दौरान हाथियों ने कोलेश्वर बांदा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा। साथ ही, घर में रखे करीब तीन क्विंटल धान को भी खा गए। अचानक हुए हाथियों के हमले से घर में सो रहे परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद ग्रामीण एकजुट हुए और शोर-शराबा तथा अन्य प्रयासों के माध्यम से हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से बाहर निकालने में सफलता मिली। हालांकि, गांव से निकलते समय हाथियों ने अनिल कंडुलना के खेत में लगी बोदी फसल को भी रौंदकर नष्ट कर दिया। बाद में हाथियों का झुंड समीपवर्ती जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह विभागीय कर्मी अभयपुर गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों को क्षति प्रतिपूर्ति के लिए आवश्यक आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराया। साथ ही, मुआवजा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मामले को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है।

वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार जांच और क्षति के आकलन के बाद प्रभावित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के तहत क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई