प्रेस प्रकाशनार्थ
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जदयू कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
जमशेदपुर, 23 जून। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज बारीडीह विधानसभा कार्यालय में भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज के युवाओं को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, साहस और सेवा भाव से प्रेरणा लेकर देशहित को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जनता दल (यूनाइटेड) उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश कोया, संजीव सिंह, अर्जुन यादव, प्रवीण सिंह, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, विजय राव, अशोक कुमार, सुजीत झा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार ने प्रस्तुत किया।






