आज दिनांक 23 जून 2026 को विधायक जन सुविधा प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व एक मंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर माननीय उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 23 जून 2026 को विधायक जन सुविधा प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व एक मंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर माननीय उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि
पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इनमें से अनेक संस्थान बहुमंजिला भवनों, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों तथा संकरी गलियों में संचालित हो रहे हैं, जहां किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
हाल के वर्षों में देश के विभिन्न शहरों जैसे लखनऊ, दिल्ली, कोटा तथा अन्य स्थानों पर आग लगने, भवन दुर्घटना, भगदड़ एवं अन्य आपदाओं के कारण अनेक छात्रों की जानें जा चुकी हैं। ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
अतः जिला प्रशासन से निम्नलिखित बिंदुओं पर व्यापक जांच एवं सर्वेक्षण कराने की मांग की जाती है—
1 – जिले के सभी कोचिंग संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों का संयुक्त सर्वेक्षण कराया जाए।

2 – यह जांच की जाए कि संबंधित संस्थानों में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, आपातकालीन निकास द्वार (Emergency Exit) तथा अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं या नहीं।

3 – भूकंप, आग, भगदड़, वज्रपात एवं अन्य आपदाओं से निपटने के लिए संस्थानों द्वारा क्या-क्या सुरक्षा उपाय एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अपनाई गई है, इसकी जांच की जाए।

4- प्रत्येक संस्थान में नियमित रूप से मॉक ड्रिल (Mock Drill) एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया जाए।
बहुमंजिला भवनों में संचालित संस्थानों की संरचनात्मक सुरक्षा एवं क्षमता का तकनीकी परीक्षण कराया जाए।

5- ऐसे संस्थानों की पहचान की जाए जहां छात्र संख्या भवन की क्षमता से अधिक है या जहां आपातकालीन निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा यह भी मूल्यांकन किया जाए कि किसी बड़े हादसे की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों से कितनी प्रभावी एवं त्वरित राहत-बचाव कार्रवाई संभव है।

6 – यह तथ्य भी चिंताजनक है कि वर्तमान में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों की पहुंच सीमित ऊंचाई तक ही है। इसलिए जिले में उच्च क्षमता वाले आधुनिक अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की जाए।

7- जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महोदय, छात्रों का जीवन सर्वोपरि है। किसी दुर्घटना के घटित होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पूर्व में ही सुरक्षा व्यवस्था का आकलन एवं सुधार किया जाना आवश्यक है। इसलिए जनहित एवं छात्रहित में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र व्यापक सर्वेक्षण कराकर आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें।
इस दौरान विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि पवन सिंह , जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक , प्रसनजीत महतो , दिव्या रानी सिंह सरदार , मंगल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

 

भवदीय,

पवन कुमार सिंह
जनसुविधा प्रतिनिधि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी
(श्री सरयू राय , माननीय विधायक)
मोबाइल : 9835342226
दिनांक : 23/06/2026
स्थान : जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई