### *जुगसलाई के चूना भट्ठा में बुनियादी समस्याओं को लेकर गरजे झामुमो नेता बबन राय, आंदोलन की चेतावनी*
*जुगसलाई:* स्थानीय चूना भट्ठा बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर बस्ती वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। समाज सेवी नीलोफर हुसैन के आमंत्रण पर बस्ती पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता बबन राय ने जब स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, तो वे व्यवस्था पर आग बबूला हो उठे।
बस्ती वासियों ने बताया कि इलाके में न तो बिजली की व्यवस्था दुरुस्त है और न ही पीने के पानी की। इसके अलावा, बस्ती के निचले स्तर पर स्थित होने के कारण हल्की बारिश में भी घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे नारकीय स्थिति पैदा हो जाती है।

जनता की तकलीफों को देखते हुए झामुमो नेता बबन राय ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस विषय पर सरकार और टाटा कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात कर समस्याओं का स्थाई समाधान करवाएंगे। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर जल्द ही चूना भट्ठा बस्ती की दशा नहीं सुधरी, तो झामुमो चुप नहीं बैठेगा। जनता के हक के लिए एक उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।” इस दौरान समाज सेवी नीलोफर हुसैन सहित बड़ी संख्या में बस्ती वासी मौजूद थे।






