राष्ट्र चेतना ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना के सदस्यों ने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया

प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्र चेतना ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना के सदस्यों ने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया।

उन्होंने उपस्थित सदस्यों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल सुबोध अग्रवाल वरुण कुमार, भूषण कुमार पुलवेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, बागेश्वर कुमार मिश्रा सोनू कुमार ऋषि गुप्ता एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी ने नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई