एनटीटीएफ में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

प्रेस विज्ञप्ति

एनटीटीएफ में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर, 21 जून। गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान
NTTF में १२वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।

इस अवसर पर समन्वयक
एजाज अहमद सहित लक्ष्मण सोरेन
नकुल कुमार, निरंजन कुमार, नकुल कुमार मनीष कुमार रंजीत कुमार एवं एनटीटीएफ के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

वरुण कुमार
एनटीटीएफ, आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी, जमशेदपुर।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई