रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 20 और 21 जून को खुले रहेंगे विद्यालय

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 20 और 21 जून को खुले रहेंगे विद्यालय
रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को 20 जून (शनिवार) और 21 जून (रविवार) को खुला रखने का निर्देश जारी किया है।
राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान शिक्षक एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहेंगे तथा विद्यार्थियों को योग कार्यक्रमों में शामिल कराया जाएगा।


निर्देश में यह भी कहा गया है कि 21 जून को आयोजित योग संबंधी गतिविधियों की जानकारी, फोटो एवं अन्य विवरण संबंधित जिलों द्वारा निर्धारित गूगल शीट पर अपलोड किए जाएंगे, ताकि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा सके।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मुख्य बिंदु:
20 जून (शनिवार) एवं 21 जून (रविवार) को विद्यालय खुले रहेंगे।
समय: सुबह 7 बजे से 9 बजे तक।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रमों की रिपोर्ट एवं फोटो ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों पर निर्देश लागू होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई