रोजो संक्रांति के अवसर पर गितीलता ऐतिहासिक मेला में परिवार संग पहुंचे विधायक दशरथ गागराई शिव मंदिर में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद मेला में रंजणी फुडा नाच का लिया आनंद

रोजो संक्रांति के अवसर पर गितीलता ऐतिहासिक मेला में परिवार संग पहुंचे विधायक दशरथ गागराई शिव मंदिर में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद मेला में रंजणी फुडा नाच का लिया आनंद
खरसावां
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत गितीलता गांव में रोजो संक्रांति के अवसर पर ऐतिहासिक मासंत मेला में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मेला का आनंद उठाया विधायक दशरथ गागराई ने शिव मंदिर में परिवार संग माथा टेका कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना की साथ ही मेला में रंजणी फुडा नाच का आनंद लिया। मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गितीलता रोजो मेला काफी ऐतिहासिक को प्रसिद्ध है। गितीलता रोजो मेला कई सदियों से चला आ रहा है। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गितीलता गांव में मामा घर होने के नाते बचपन से ही गितीलता रोजो मेला हम लोगों के लिए एक अलग लगाव है।

जो प्रत्येक साल पूरा परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर मेला का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि गितीलता बुढाबाबा का एक अलग आस्था है। हजारों की संख्या में भोक्ता व श्रद्धालुओं ने बुढाबाबा का पूजा अर्चना कर भक्ति में नील रहते हैं। साथ अपने परिवार की सुख शांति समृद्धि व मनोकामना पूर्ण करने के लिए पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से आत्मा को शांति मिलता है। विधायक ने कहा कि रोजो संक्रांति मुख्य रूप से ओडिशा और झारखंड विशेषकर संताल परगना और कोल्हान क्षेत्र में मनाई जाती है,कृषि और प्रकृति से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीन दिवसीय त्योहार है। रोजो संक्रांति विशेष कर महिलाओं को सम्मान करने का त्यौहार है।नारीत्व,स्त्री शक्ती को समर्पित एक अनूठा त्योहार है। यह पर्व महिलाओं को उनके कठिन दैनिक जीवन से मुक्ति और सम्मान देने का प्रतीक है। विधायक दशरथ गागराई ने गितीलता शिव मंदिर के लिए मेला समिति को अपने स्तर से सहयोग किया साथ ही। शिव मंदिर एवं गांव के विकास के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप धर्मेंद्र सिंह मुंडा मुखिया करम सिंह मुंडा पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती राहुल गागराई कमलेश प्रधान दिलीप प्रधान संजीत प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई