अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षको ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं भागीदारी भी रखी गई। इस आयोजन का उद्देश्य योग में रुचि रखने के लिए रखी गई।
संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आज वैश्विक जन आंदोलन बन गया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दिया जाना भारत के लिेए गौरव का विषय है और यह स्वास्थ्य और मानसिक आरोग्य के लिये योग की बढ़ती स्वीकार्यता दर्शाता है।






