पोटका के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान घेराबंदी का विवाद सुलझा, समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निर्देशक ने बहुमत के आधार पर मोकरो हेंब्रम की अध्यक्षता वाली लाभुक समिति को सौंपा कार्यादेश

पोटका के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान घेराबंदी का विवाद सुलझा, समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निर्देशक ने बहुमत के आधार पर मोकरो हेंब्रम की अध्यक्षता वाली लाभुक समिति को सौंपा कार्यादेश

जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत चंदनपुर गांव में बीते एक महीने से 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान घेराबंदी का विवाद आज सुलझ गया


।इधर समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निर्देशक ने बहुमत के आधार पर बनी लाभुक समिति के अध्य्क्ष मोकरो हेंब्रम को गांव के जाहेथान की घेराबंदी का कार्यादेश की कॉपी सौंप दी। इधर कार्यादेश मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है
लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम व सचिव जादू हेंब्रम को मिठाई खिलाकर ग्रामीणा ने गांव में स्वागत किया।यहां बताते चले कि पोटका प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह की मौजूदगी में विवाद को सुलझाने के लिए तीसरी बार चंदनपुर गांव ग्राम सभा का आयोजित की गई । गांव के ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में चंदनपुर गांव में आयोजित ग्राम सभा में पोटका प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमार ने ज़ाहेरथान निर्माण का कार्यादेश लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम, सचिव जादू हेंब्रम व ,कोषाध्यक्ष सिंगराई हांसदा को सौंपा गया ।यह ग्राम सभा बीते आठ मई 2025 को आयोजित गई थी। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम ने की थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई