पूर्वी सिंहभूम झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की बैठक सम्पन्न, आनंद हेम्ब्रम बने नए जिलाध्यक्ष
घाटशिला:- झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की महत्वपूर्ण बैठक ताम्र प्रतिभा मंच मौभांडार में केन्द्रीय संगठन सचिव प्रकाश मुखी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान केन्द्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा ने संघ के मजबूती पर मूल विचारों और नीतियों को सदस्यों के साथ साझा किया।
बैठक में संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
आनंद हेम्ब्रम को मिली कमान
संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से झारखण्डी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से आनंद हेम्ब्रम को पूर्वी सिंहभूम का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम ने संघ के अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगें। यथाशीघ्र जिला कमिटी का गठन किया जाएगा। झारखंडियों एवं मूलवासियों के भाषा संस्कृति की रक्षा, उनको हक और अधिकार दिलाने के साथ साथ उनके मौलिक अधिकारों शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार दिलाने पर बल दिया जाएगा।
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । साथ ही लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक का संचालन केंद्रीय महासचिव मुकेश कर्मकार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश मुखी ने किया।
इस अवसर पर संघ के मुख्य रूप से सोनू बेहरा, प्रकाश मुखी, मुकेश कर्मकार, रवि मुखी, घासीराम बोदरा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






