स्ट्रीट वेंडरों के अधिकार और स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर रविंद्र बास्के ने सौंपा ज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों के अधिकार और स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर रविंद्र बास्के ने सौंपा ज्ञापन

आदित्यपुर नगर क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं एवं उनके रोजगार की सुरक्षा को लेकर जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य तथा पूर्व महापौर प्रत्याशी रविंद्र बास्के ने उप महापौर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आदित्यपुर क्षेत्र में हजारों गरीब, मजदूर एवं मेहनतकश परिवार सड़क किनारे छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। फल, सब्जी, चाय-नाश्ता, कपड़ा एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का व्यवसाय करने वाले ये स्ट्रीट वेंडर शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन समय-समय पर चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने से उनके समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है।

रविंद्र बास्के ने नगर निगम से मांग की कि सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे एवं पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनके लिए वेंडर जोन अथवा निर्धारित बाजार क्षेत्र विकसित कर स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो और गरीब परिवारों का रोजगार भी सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को अतिक्रमण की समस्या का समाधान मानवीय दृष्टिकोण के साथ करना चाहिए। गरीबों का रोजगार छीनना किसी समस्या का समाधान नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि शहर के विकास और गरीबों के जीवन-यापन के बीच संतुलन स्थापित किया जाए।

ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। बास्के ने कहा कि यदि स्ट्रीट वेंडरों के हितों की अनदेखी जारी रही तो जनहित में व्यापक जनआंदोलन पर भी विचार किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पोटका के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान घेराबंदी का विवाद सुलझा, समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निर्देशक ने बहुमत के आधार पर मोकरो हेंब्रम की अध्यक्षता वाली लाभुक समिति को सौंपा कार्यादेश

झामुमो पूर्व मुख्य संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की जादूगोड़ा समेत सभी यूनिटों में गरीब परिवार बच्चों का बाल वाटिका वन से लेकर स्टैंडर्ड वन में नामांकन का खुला रास्ता, ,झूम उठा अभिभावक संघ