एक से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाले रक्तदाताओं को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया
अस्पताल में बीमार परमात्मा के बच्चों के कष्ट निदान करने वाले रक्त वीरों को सम्मानित किया गया
जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 2 महीने में पांचवा सम्मान समारोह ब्लड सेंटर परिसर आयोजित किया गया जिसमें कल अभी तक 200 से अधिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम कैंप संचालकों द्वारा रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए किया जाता है। सुनील आनंद ने कहा कि कोई एक दिन मनुष्य किसी का जान बचाता है तो उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। रक्तदान कैंप ऑर्गेनाइजर एवं रक्त दाता प्रतिदिन एक से अधिक लोगों का जान बचाते हैं इसलिए इन्हें रक्तवीर कहा जाता है।अस्पताल में बीमार परमात्मा के बच्चों के कष्ट निदान करने वाले रक्त वीरों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए सभी रक्तदाता वे हैं, जिन्होंने आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया है। इस अवसर पर भय एवं घृणा वृत्ति पर विजय प्राप्त कर मानवता की सेवा करने वाले इन रक्तवीरों को अंग वस्त्र, रक्तवीर स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस रक्तवीर सम्मान कार्यक्रम में ब्लड सेंटर एवं आनंद मार्ग के कार्यकर्ता मौजूद थे।




