विधायक के निर्देश पर बिजली का पोल बदला गया

विधायक के निर्देश पर बिजली का पोल बदला गया

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर सोनारी गांधी रोड में जर्जर बिजली के पोल को विभाग द्वारा बदला गया।

गौरतलब है कि विगत दिनों जर्जर पोल की शिकायत गांधी रोड के लोगों ने सरयू राय समर्थक रंजीत प्रसाद से की थी। शिकायत के बाद रंजीत प्रसाद ने विधायक सरयू राय एवं आशुतोष राय को समस्या से अवगत कराया था।

विधायक ने संबंधित विभाग से बात कर तुरंत समाधान करने को कहा था। इसके फलस्वरूप दिनांक 10 जून को जर्जर पोल को बदलकर नया पोल लगाया गया।

इस कार्य के लिए बस्ती वासियों ने विधायक का आभार प्रकट किया। आभार प्रकट करने वालों में गुड्डू शर्मा,संजय गुप्ता, सचिदानंद सिंह,भरत प्रसाद,संजय प्रसाद आदि शामिल हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण