प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वोदय समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं गले मिलकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने की। उक्त अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेता एवं ऑल इंडिया इंटक के सचिव विजय खान, इंटक के वरिष्ठ नेता राणा सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, आशुतोष सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोर प्रभात, फिरोज खान, इंटक नेता सुबोध सिंह, मृत्युंजय गुप्ता, समाजसेवी शौकत अली, अमित सिंह आदि लोगों ने रियाजुद्दीन खान का माला पहनाकर स्वागत किया और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर परम्परा के अनुरूप हज के सभीअरकान संपन्न करके पवित्र मक्का -मदीना से लौटे हुए हाजी रियाजुद्दीन खान एवं समस्त उपस्थित जनों ने जमशेदपुर, झारखंड एवं समस्त भारत के सुख समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से दुआएं की। समाज में आपस में प्रेम एवं भाईचारा बना रहे इसके लिए विशेष रूप से ईश्वर से दुआ मांगी गई। तदुपरांत सबों के बीच पवित्र खजूर का तबर्रुख बांटा गया।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर आज इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए और उनकी वीर गाथा को याद किया गया।
भवदीय,
मनोज कुमार सिंह
सदस्य, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी।
कैंप कार्यालय -जमशेदपुर।





