क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट और आदित्यपुर नगर निगम की अनूठी पहल, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सभी वार्डों में गूंज रहा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में ‘झारखंड राज्य स्वच्छता अभियान’ और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आदित्यपुर नगर निगम के दिशानिर्देश पर क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Cube Adityapur Waste Management Pvt. Ltd.) द्वारा गीता थिएटर के युवा कलाकार आदित्यपुर के वार्डो मे जाकर वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में स्थान सुनिश्चित कर गीत-संगीत से भरपूर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर रहे है।
इन नुक्कड नाटकों के माध्यम से आदित्यपुर शहरवासियों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सीधे और मनोरंजक तरीके से जागरूक किया जा रहा है।
●अभियान की मुख्य विशेषताएं और संदेश:-
* क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट, वार्ड पार्षद और गीता थिएटर नाट्य दल की सक्रिय भूमिका:-
क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट और गीता थिएटर नाट्य दल की टीमें हर वार्ड में पहुंचकर वार्ड पार्षद से सम्पर्क कर स्थान सुनिश्चित कर गीत-संगीत के माध्यम से स्थानीय नागरिक को एकत्रित कर मनोरंजक ढंग से जागरूकता दृश्य प्रस्तुत कर आधुनिक कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के तौर-तरीकों का लाइव जानकारी दे रही हैं।
* गीला और सूखा कचरा का पृथक्करण: नुक्कड़ नाटक मे दृश्य प्रस्तुत कर नागरिकों को सिखाया जा रहा है कि वे घर पर ही गीला, सूखा, इलेक्टरॉनिक और सेनेटरी कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें।
* सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को ‘ना’: कलाकारों द्वारा पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने वाले सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और थर्माकोल के बर्तनों का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की जा रही है।
* कचरा गाड़ियों का शत-प्रतिशत उपयोग: उपस्थित नागरिको को प्रेरित किया जा रहा है कि वे सड़कों या नालियों में कचरा फेंकने के बजाय केवल आदित्यपुर नगर-निगम एवं क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट की ओर से संचालित गाड़ियों में ही अपने घरों और दुकान का कचरा डालें।
* गीता थिएटर के युवा कलाकार नुक्कड नाटकों के बाद उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता सर्वेक्षण मे प्रथम आने हैतु आदित्यपुर नगर निगम का भरपूर सहयोग देने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए शपथ ग्रहण करवा रहे है ।
● प्रशासन एवं प्रबंधन का साझा संदेश:
क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट और आदित्यपुर नगर निगम पदाधिकारीओ ने संयुक्त रूप से कहा कि आदित्यपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। यह लक्ष्य तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी न समझे। नुक्कड़ नाटक जन-जन तक पहुंचने का एक बेहतरीन मनोरंजक और सरल माध्यम हैं निश्चित तौर पर इस जन जागरूकता अभियान से सकारात्मक परिवर्तन आदित्यपुर नगर निगम के क्षेत्र में आएगा और नगर के रोड नाली -गाली स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त दिखेगी। प्रबंधन ने सभी वार्ड पार्षदों और स्थानीय निवासियों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया है।






