RIMS ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

रांची: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनीं रही. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिवार वालों का आरोप है कि इलाज में कोताही बरतने की वजह से युवक की मौत हुई है. उन्होंने डॉक्टरों के साथ धक्का मुक्की भी की.

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे देर रात रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. परिजनों का कहना है कि मरीज को भर्ती करने के बाद से समय पर और उचित इलाज नहीं मिला, जिसकी वजह से पंकज की जान चली गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया. इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. हालांकि कुछ देर बाद परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया गया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई