जमशेदपुर : मां तारा साई संतोषी संस्था की ओर से बागेश्वरी भवन कदमा में 7 जून 2026 को “स्वस्थ आँखें, उज्ज्वल भविष्य” थीम पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 150 से अधिक लोगो की आँखों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दृष्टि दोष, कलर ब्लाइंडनेस और अन्य समस्याओं की जांच की। जांच के बाद 45 लोगो को चश्मे की जरूरत बताई गई, जिन्हें संस्था द्वारा रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
संस्था के संस्थापक गोकुल लोहार ने कहा, आजकल लोगो में बढ़ते स्क्रीन टाइम और मोबाइल के कारण आँखों की समस्या आम हो गई है। समय पर जांच से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है।”
शिविर में मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक पश्चिम श्री मनोज कुमार जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में कदमा थाना प्रभारी श्री दिलीप कुमार यादव जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों को संस्थापक गोकुल लोहार के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों और वालंटियर्स को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल मनाने में गोकुल लोहार, पंचम, मनीष, विशाल, प्रकाश, विकास, राहुल, भोला, मंटू, अरविंद श्रीवास्तव, शिवम दिवाकर, आदि लोगों का सहयोग रहा.





