विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने लोगों से अभियान में शामिल होने के अपील की

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने लोगों से अभियान में शामिल होने के अपील की

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों एवं विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महानगर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों को बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक जमशेदपुर महानगर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पौधारोपण, जनसंपर्क, सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, संगठन स्तर से इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शहर के शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता से यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन का रूप लेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

भवदीय,
प्रेम झा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई