डुमरिया में बड़ा हादसा, होरगाडा पुलिया से नीचे गिरा लोहा लदा ट्रक, चालक व खलासी सुरक्षित।

डुमरिया में बड़ा हादसा, होरगाडा पुलिया से नीचे गिरा लोहा लदा ट्रक, चालक व खलासी सुरक्षित।

पुर्वी सिहभूम जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत डुमरिया-कोवाली मुख्यमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा टल गया। बादल गोड़ा और बोमरो गांव के बीच स्थित होरगाडा पुलिया पर लोहे की पाइप से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पुल के नीचे जा गिरा।
इस घटना में हाइवा चालक और खलासी को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। यह मार्ग डुमरिया और कोवाली के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
स्थानीय ग्रामिणों का कहना है कि कोवाली-डुमरिया सड़क कोई वर्षो से सड़क निर्माण कार्य आधुरा है, कोई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढों होने से आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई