15वीं झारखंड सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में JSSPS के तैराकों का जलवा, प्रथमी सिंह सरदार ने जीते पांच पदक

रांची: टाटा स्टील के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची जिला और संस्थान का नाम रोशन किया.

प्रतियोगिता में JSSPS के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और यह साबित किया कि झारखंड में तैराकी खेल का भविष्य लगातार मजबूत हो रहा है. इस प्रतियोगिता के सबसे बड़े आकर्षण रहे प्रथमी सिंह सरदार, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर कुल पांच पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

प्रथमी ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए. उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की. इसके अलावा 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल कर प्रतियोगिता के सबसे सफल तैराकों में अपनी जगह बनाई.

Leave a Comment