देर रात पुलिस का सख्त तेवर देखने को मिला।शहर में अपराध और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक साथ एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया।

देर रात पुलिस का सख्त तेवर देखने को मिला।शहर में अपराध और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक साथ एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया, जिसमें पुलिस के आला अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते नजर आए।अभियान की निगरानी के लिए सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह खुद सड़कों पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। देर रात तक चलाए गए इस अभियान के दौरान संदिग्ध गाड़ियों और लोगों की गहन जांच की गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई