जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान की फै्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान की फै्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें एवं धुएं का गुबार उठने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई