झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य में विलुप्त होती सबर जनजाति की घटती आबादी समेत ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

जादूगोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से आज शुक्रवार को राजभवन जाकर शिष्टाचार मुलाकात, व उन्हें अपने हाथों से चित्रकला भेट की। इस अवसर पर 20 मिनट के मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने जादूगोड़ा,पोटका, घाटशिला , बहडागोंडा में विलुप्त होती सबर जनजाति की बदहाल स्थित व योजनाओं के लाभ से जानबूझ कर उन्हें वंचित किए जाने का मुद्दा उठाया व उनकी दिनों दिनों घटती आबादी पर संज्ञान लेने का आग्रह राज्यपाल संतोष गंगवार से की हालांकि राज्य पाल ने इसकी घटती संख्या के कारणों जानने की भी कोशिश की।राज्यपाल से मिलने पहुंची दुखनी सोरेन ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन, स्थानीय नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आदिवासी संस्कृति की रक्षा हेतु ठोस और प्रभावी पहल की मांग राज्यपाल से की। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में
झारखंड के सभी विकास कार्यों में स्थानीय आदिवासी-मूलवासी युवाओं को प्राथमिकता मिले, राज्य के टेंडर एवं रोजगार में स्थानीय नीति को सख्ती से लागू करने,ग्राम सभा एवं ग्राम प्रधान को संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप अधिक शक्तियां देने,कोल्हान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने ,
आदिवासी संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए विशेष नीति बनाने,
विस्थापन, बेरोजगारी एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं पर विशेष देने देने
पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया। इस मौके पर
महामहिम राज्यपाल महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग
जादूगोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेनी को अगुवाई में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शंकर मुंडा, विकास कुमार भक्त आसित कुमार मंडल ने शिरकत की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई