जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी जदयू : “

जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी जदयू : “

बिहार की तर्ज पर झारखंड का भी हो विकास : जदयू की कोल्हान बैठक में संगठन मजबूती और जनसरोकारों पर जोर”

जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के समाधान एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की, मंच संचालन महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया. स्वागत भाषण प्रकाश कोया ने दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार करने, भावी उम्मीदवारों की तैयारी करने तथा जनता के बीच पार्टी की पहचान मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों के खिलाफ आगे बढ़कर कार्रवाई करें और जनता की समस्याओं का समाधान करें, तभी लोग पार्टी से जुड़ेंगे।

विधायक सरयू राय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि यदि नेतृत्व में कहीं कमी है तो उसे दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, लोगों की समस्याओं को सुनने तथा संबंधित पदाधिकारियों से समाधान करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जनहित के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

उन्होंने जमशेदपुर में बढ़ती चोरी, छिनतई, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन से मिलकर इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की चाबी लाभुकों को नहीं मिलने के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही सीखने को मिलता है और कर्म से ही पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के कारण बिहार आगे बढ़ा है। उन्होंने झारखंड के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा चुनाव से पहले ही सक्रिय होकर संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।

बैठक को जदयू नेता श्रवण कुमार, सुशील सिंह, संजय ठाकुर, सागर कुमार, शैलेन्द्र महतो, अंजलि सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पासवान,जिलाध्यक्ष सुबोध श्री वास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में कौशल कुमार, निर्मल सिंह सहित कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, थाना अध्यक्ष, जिला व महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई