कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों पर मंथन, कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों पर मंथन, कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम महानगर द्वारा आयोजित “कोल्हान प्रमंडलीय बैठक” मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा कोल्हान क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, प्रदेश महासचिव सह भारत सरकार दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, कौशल कुमार, अंजलि सिंह, संजय ठाकुर एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की। इस दौरान महिला मोर्चा सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जदयू आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी निरंतर आवाज उठाती रहेगी और जनहित सर्वोपरि रहेगा।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और कोल्हान क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई