स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में आर्य समाज टेल्को गोविंदपुर के अंतरंग सदस्यों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी २६ मई (मंगलवार) से ३१ मई (रविवार) तक आयोजित होने वाले छात्र-छात्राओं के ६ दिवसीय ‘चरित्र निर्माण शिविर’ की तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
शिविर से जुड़ी मुख्य बातें:
छात्रों की सहभागिता: इस शिविर में स्थानीय विद्यालयों के लगभग १०० छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
विशेष प्रशिक्षण: लोहरदगा के श्री देव आर्य एवं छत्तीसगढ़ के श्री गोपी आर्य द्वारा शिविरार्थियों को दंड संचालन, भाला, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कराटे, योग और व्यायाम का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भव्य उद्घाटन: कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी भूषण एवं डॉ. परितोष सिंह के कर कमलों से संपन्न होगा ।
आयोजन को पूर्णतः सफल बनाने के लिए आज की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
सभी सम्मानित पत्रकार मित्रों, छायाकारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को इस ‘चरित्र निर्माण शिविर’ के उद्घाटन समारोह में कवरेज हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
उद्घाटन की तिथि: २६ मई (मंगलवार)
स्थान: स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान, गोविंदपुर
भवदीय,
आर्य समाज टेल्को गोविंदपुर समिति
संपर्क सूत्र: विजय आर्य
फ़ोन- 9234612027






