Jamshedpur:जमशेदपुर में ‘Banarsi Gathri’ के नए एटेलियर स्पेस का भव्य अनावरण भारतीय हस्तनिर्मित विरासत और आधुनिक सौंदर्यबोध का अनूठा संगम बना नया एटेलियर

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित 1, क्यू रोड (वेस्ट) में शनिवार को भारतीय हस्तनिर्मित विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और समकालीन भारतीय सौंदर्यबोध को समर्पित ‘Banarsi Gathri’ के नए एटेलियर स्पेस का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

समारोह में मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि श्रीमती जयश्री गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने एटेलियर स्पेस का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित हस्तनिर्मित वस्त्रों, जीवंत कारीगरी तथा विशेष संग्रहों की सराहना की।

‘Banarsi Gathri’ भारतीय संस्कृति, हस्तकरघा परंपरा और हस्तनिर्मित कला को आधुनिक संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करने वाला एक विशेष एटेलियर स्पेस है। यहां पारंपरिक भारतीय शिल्प को समकालीन शैली में सहेजने और प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर संस्थापक बिनीता देबुका ने कहा कि “Banarsi Gathri भारतीय शिल्प, संस्कृति और हस्तनिर्मित परंपराओं के प्रति हमारे भावनात्मक जुड़ाव का एक प्रयास है। हम इस स्पेस के माध्यम से लोगों को एक ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जो आत्मीय, कालातीत और भारतीयता से गहराई से जुड़ा हो।”

कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित अतिथि, ग्राहक, मीडिया प्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे। ‘Banarsi Gathri’ को भारतीय हस्तनिर्मित विरासत और सौंदर्यपूर्ण सांस्कृतिक अनुभव के नए केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई