मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी श्री सुमित कुमार जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की गई।

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी श्री सुमित कुमार जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की गई।

 

इस अवसर पर शाखा की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मंच की मासिक पत्रिका “युवांतरण” भी सप्रेम प्रदान की गई।

 

पत्रिका के माध्यम से मंच द्वारा किए जा रहे सेवा, सामाजिक एवं जनहित कार्यों की जानकारी प्राप्त कर डीएसपी सर ने मंच के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज, सचिव युवा हेमंत गुप्ता, युवा रविशंकर सोनी, युवा हेमंत अग्रवाल “हर्ष”, युवा अनिकेत अग्रवाल, युवा केशव गोयल, युवा अमन गोयल, युवा मनीष अग्रवाल, युवा इशू बरवालिया, युवा संदीप अग्रवाल सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

 

🌿 सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण ही मंच की पहचान है।

 

युवा प्रकाश बजाज

अध्यक्ष

 

युवा हेमंत गुप्ता

सचिव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई