सुप्रसिद्ध कथा वाचक सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा के शिष्या रंजीता वर्मा के द्वारा धोखे से दूसरा विवाह करवाना बेटी पैदा होने पर पीट कर निकाला
दहेज लोभी पिलाते थे तंत्र मंत्र वाला जल
जमशेदपुर। सोनारी की हेमलता और उसके परिवार को धोखे में रखकर शादीशुदा कुणाल बर्मा दोबारा विवाह करने एवं बेटी पैदा होने पर मारपीट कर घर से भगाने का मामला सामने आया है।
पीड़िता हेमलता ने सोनारी पुलिस और वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है और अब उसे कार्रवाई का इंतजार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नया लाइन सोनारी निवासी शिव प्रसाद वर्मा) ने बेटी हेमलता का विवाह मीना देवी (अब मृत), रंजीता वर्मा, संगीता वर्मा, सुन्दर प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा के आग्रह पर रंजीता वर्मा के भाई नोआमुंडी निवासी कुंदन वर्मा के साथ किया। विवाह में ₹ दो लाख नगद के साथ ₹ तीन लाख का सामान स्त्री धन के रूप में दिया। विवाह के कुछ दिन तक तो सब कोई ठीक रहा बाद में ससुराल वालों ने कहा मायके से ₹ पांच लाख लेकर आओ मकान का मरम्मत करना है। मना करने पर घर से निकाल दिया उस समय वह गर्भवती थी। फिर सामाजिक समझौता हुआ और उसके तहत पिताजी ने ₹एक लाख नगद दिए। पति एवं ससुराल वालों ने कहा कि बाकी का चार लाख रुपये दीजिए तो बेटी को अच्छी तरह से रखेंगे। उनके साथ ससुराल आ गई। ससुराल नोआमुंडी आते ही रंजीता वर्मा ने सुप्रसिद्ध कथावाचक सिरोह वाले प्रदीप मिश्रा के द्वारा दिया गया तंत्र मंत्र विद्या कर जल, बेलपत्र, भभुत एवं एक्सपायर्ड दवाई जबरन पिलाते हुए बोलती थी कि तुम्हारा जच्चा-बच्चा एवं परिवार सभी का सुखमय जीवन व्यतीत होगा। परन्तु यह सब पीने पर मेरी मानसिक स्थिति अच्छा नहीं लगता था। अचानक मेरे पति कुणाल वर्मा अपने साथ विवाहित महिला अंजनी सिंह एवं छोटे बच्चे को लेकर घर आये, जब मैने इसका विरोध किया तब कुणाल वर्मा ने कहा कि ये मेरी पत्नी एवं मेरा बच्चा है, तुम्हें इनके साथ भी मिलकर रहना पड़ेगा और जान मारने की धमकी दी। फिर यह भी जानकारी मिली कि कई महिलाओं के साथ उनका अवैध संबंध है। विरोध करने लगी तो ससुराल पक्ष ने जान मारने की नीयत से एक्सपायर दवा पिलाना चाहा तो छीन कर रख लिया। जमशेदपुर आ गई यहां बेटी का जन्म हुआ। पिता ने सारा खर्च वहन किया। बेटी पैदा होने की जानकारी मिलते ही पति एवं ससुराल पक्ष नाराज हो गए। सामाजिक दबाव पर उन्होंने कहा पहले ₹ चार लाख दो तो इसे लेकर जाएंगे और दूसरा इसे अंजनी के साथ ही रहना होगा। फिर गत 19 अप्रैल को लगभग 8 बजे सुबह सभी लोग जबरन सोनारी मेरे घर में घुसकर मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए बोलने लगे साली थाना पुलिस की धमकी देती है। आज जान से मार देंगे बोलते हुए रंजीता वर्मा, संगीता वर्मा मेरे बाल को पकड़कर जमीन पर गिरा दिए। संतोष वर्मा, सुन्दर प्रसाद बर्मा मेरे गला दबाते हुए मारपीट करने लगे, जिससे मेरी छाती में काफी जोर से लगा। रंजीता वर्मा बोल रही थी कि ‘साली को जान से मार दो’। चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग आकर मुझे एवं मेरे परिवार को उन लोगों के चंगुल से बचाया। फिर अपना इलाज एमजीएम में करवाया है। दिनांक 2 May 2026 को लिखित शिकायत सोनारी थाना देने पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार नगर पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर से भी मिलकर घटना की जानकारी देने पर उन्होंने आश्वासन दिया






