हॉटवार जेल मामले में चिकित्सीय जांच रिपोर्ट सामने, महिला कैदी गर्भवती नहीं

हॉटवार जेल मामले में चिकित्सीय जांच रिपोर्ट सामने, महिला कैदी गर्भवती नहीं

झारखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बने हॉटवार जेल मामले में नया मोड़ सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेल की एक महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण तथा उसके गर्भवती होने का आरोप लगाया था।

हालांकि अब सामने आई चिकित्सीय जांच रिपोर्ट में महिला कैदी के गर्भवती नहीं होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया रूप ले लिया है।

फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की पड़ताल की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार और जेल प्रशासन पर सवाल उठा रहा है, वहीं प्रशासन जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई