वरिष्ठ समाजसेवी एवं कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्री जोगी मिश्रा का कल दिल्ली के हेरिटेज अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया I वे 82 वर्ष के थे एवं कुछ समय से बीमार चल रहे थेI वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके देहांत पर सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी ने कहा कि हमने अपना अभिभावक खो दिया है साथ सरदार शैलेन्द्र सिंह समाज एवं पार्टी के कई लोगों ने उनके देहांत होने पर अपना दुख प्रकट किया।
अंतिम संस्कार दिनांक 18 मई को दिल्ली लाल किला के पीछे निगम बोध घाट पर विधि पूर्वक होगा और श्राद्ध का कार्यक्रम जमशेदपुर के जुगालाई स्थित आवास पर 27 मई (एकादशा) एवं 28 मई (द्वादशा) को संपन्न होगा।







