धोनी की धरती पर क्रिकेट का नया महाकुंभ: झारखंड टी20 लीग का भव्य आगाज़
जून के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है क्रिकेट का महासंग्राम, 6 टीमें खेलेंगी 27 मुकाबले; ईशान किशन, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने किया ट्रॉफी लॉन्च
Shahid Khan/PPR LIVE INDIA
रांची। MS Dhoni के शहर रांची में अब क्रिकेट का रोमांच एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है। झारखंड में पहली बार आयोजित होने जा रही झारखंड टी20 लीग का ट्रॉफी लॉन्च बृहस्पतिवार को Radisson Blu Hotel Ranchi में भव्य समारोह के बीच किया गया।
इस खास अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan, पूर्व क्रिकेटर Saurabh Tiwary और अनुभवी स्पिनर Shahbaz Nadeem ने मौजूद होकर इस ऐतिहासिक लीग का आगाज़ किया। कार्यक्रम में जेएससीए अध्यक्ष Ajay Nath Shahdeo, उपाध्यक्ष Sanjay Pandey समेत कमिटी के कई पदाधिकारी और खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने झारखंड टी20 लीग को राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बताते हुए इसे झारखंड क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम कहा।
माना जा रहा है कि यह लीग राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर देगी और आने वाले समय में झारखंड से नए क्रिकेट सितारे देश-दुनिया में पहचान बनाएंगे। रांची में क्रिकेट के इस नए अध्याय को लेकर खेल प्रेमियों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
झारखंड टी20 लीग का आयोजन जून के पहले हफ्ते से शुरू होगा, जो लगातार 14 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कुल 27 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें राज्य की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में शामिल टीमों के नाम इस प्रकार हैं—
रांची कैपिटल
जमशेदपुर स्टीलर्स
धनबाद कोल किंग
संथाल स्ट्राइकर्स
कोल्हान टाइगर्स
बोकारो पावर हाउस
जानकारी के अनुसार प्रत्येक टीम के लिए लगभग 20 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी और हर फ्रेंचाइजी को 5 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। PPR LIVE INDIA से शाहिद ख़ान की रिपोर्ट) अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-सी टीम किन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ती है और किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगती है।
इस लीग का आयोजन जेएससीए और “SJ Up Lift” द्वारा किया जा रहा है। झारखंड प्रीमियर लीग का झारखंडी क्षेत्रीय भाषा में दिया गया स्लोगन —
“अब शुरू होइ असली खेल, चला झारखंड”
लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच साबित होगी और आने वाले समय में राज्य से नए क्रिकेट सितारे उभरकर देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे।







