पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी
पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पोटका प्रखंड सेवादल कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सौरभ चटर्जी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्षता में पोटका ग्राम में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री राहुल कुमार ऊर्फ राजा सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह आजाद जिला उपाध्यक्ष (संगठन), सम्मानित अतिथि सुबोध सिंह सरदार जिला महामंत्री, जयराम हाॅसदा जिला सचिव, शंकर दत्ता शामिल हुए।
बैठक में सर्व सम्मति से श्री सागर मुखी का नाम का प्रस्ताव पोटका प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड संगठक के रूप में किया गया। बैठक में प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी एवं बीएलए-2 के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने कहा कि सेवा दल का विस्तार प्रखंड एवं मंडल स्तर के साथ-साथ पंचायत स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से आह्वान किया कि वे सेवा दल में प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर जनता सेवा, राष्ट्र सेवा एवं संगठन सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक माह दो दिन ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गांवों में चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए तत्परता से पहल की जाएगी। चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाने हेतु सेवादल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कार्य करेगा, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में पोटका प्रखंड के 34 पंचायत क्षेत्रों में जल्द से जल्द कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आम जनता के बीच जाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय पहल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जिला सेवादल अध्यक्ष ने सभी स्तरों पर शीघ्र कमेटी गठन कर संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया तथा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।
इन्होंने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया जिसमें निराज गुप्ता, विभीषण थायल, पंकज गुप्ता के साथ तर्जुमा मुख्य रूप से रहे।
बैठक में उत्पल साहू, सीताराम सोरेन, सनातन मुण्डा, सुचांद सिंह, हरेकृष्ण लोहार, अबुबकर सिद्दिकी, गुरुपद मुंडा, पीयूष डोंडा, चमचम आलम, शिवचरण, तमाल मंडल, तपन मदीना, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि।






