धनबादः जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चंद्रमारी ग्राउंड से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. अपराधियों ने युवक के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. शव के पास एक बाइक भी बरामद की गई है, जिससे पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतक की पहचान 21 वर्षीय जितेश रवानी के रूप में हुई है. वह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धोवाटांड़ का निवासी था. उसके पिता का नाम चुनचुन रवानी बताया गया है.
‘प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है. घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है.’-
पुलिस की एक टीम मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी ह
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. किसी से रंजिश या फिर कोई विवाद रहा हो, इस बात की जानकारी ली जा रही है. हालांकि परिजनों के द्वारा अबतक लिखित शिकायत नहीं की गई है.






