नई दिल्ली में सजा नेतृत्व और नवाचार का महाकुंभ, CEO Business Leadership Awards 2026 में देशभर के दिग्गज हुए सम्मानित
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द ग्रैंड होटल में 9 मई को आयोजित CEO Business Leadership Awards 2026 समारोह में देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित सीईओ, उद्योगपति, उद्यमी और कॉर्पोरेट लीडर्स को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता के लिए सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन का आयोजन MS Talks द्वारा किया गया, जबकि इसका क्यूरेशन प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक ऑथर शैरी ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के गृह, शिक्षा, ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में उद्योग और उद्यमिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है तथा युवा नेतृत्व और नवाचार भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम के क्यूरेटर ऑथर शैरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य भारत में 10 लाख प्रभावशाली पब्लिक स्पीकर्स तैयार करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक यात्रा भी साझा की।
समारोह के विशिष्ट अतिथि XLRI दिल्ली NCR के चीफ स्ट्रेटजी एवं HR हेड तथा रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया के चेयरमैन हरभजन सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच केवल सफलता का नहीं बल्कि विजन, साहस, ईमानदारी और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले नेतृत्व का सम्मान करता है।
इस दौरान टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, लॉ, लॉजिस्टिक्स, मीडिया, वेलनेस और कॉर्पोरेट सेक्टर समेत कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इंदु टिक्कू कोहली द्वारा लिखित पुस्तक “Silent Highjack” का लोकार्पण रहा, जिसने समारोह में साहित्य और नेतृत्व का प्रेरणादायक आयाम जोड़ा।
समारोह में “Beyond Profit: Leadership Responsibility in Sustainability & Nation Building” विषय पर एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें सिमिन अस्करी, हरप्रीत दत्ता, एच.एस. चीमा और दीपक भरारा जैसे उद्योग जगत के दिग्गजों ने अपने विचार साझा किए।
सम्मानित होने वालों में यूबोन के मनदीप अरोड़ा, फाइनवर्क्स360 के जीवन कुमार, MAK ग्रुप ऑफ कंपनीज के अरविंद कुमार, लॉजिस्टिक्स 24×7 के यश नारूला, चीमा बॉयलर्स लिमिटेड के हरजिंदर सिंह चीमा, HSBC ग्रुप के डॉ. अजय कपूर, हल्दीराम्स के निर्मल पिल्लई, XLRI दिल्ली के हरभजन सिंह, डॉ. संदीप मारवाह सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग, सम्मान समारोह और प्रेरणादायक संवादों के साथ हुआ। यह आयोजन भारत के तेजी से उभरते उद्यमिता और नेतृत्व इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।






