दिनांक-09/05/2026 को समय करीब 06.15 बजे सुचना प्राप्त हुई कि सोपोडेरा मिडिल स्कुल थाना-परसुडीह के परिसर में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना के आलोक में परसुडीह धाना सन्हा सं0-11/16 दिनाक 09.05.2026 अंकित करते हुये घटनास्थल पर पहुँच कर अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस संदर्भ में अज्ञात युवती का पहचान करते हुये मृतिका के पिता परसुडीह थाना क्षेत्र के लिखित आवेदन के आधार पर परसुडीह थाना कांड सं0-45/26 दि0-09.05.2026 धारा-103 (1)/238 बी०एन०एस० के अतर्गत अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक (नगर) कर रहे थे। कांड के अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ किया गया एवं विभिन्न स्थानों पर लगे सी०सी०टी०भी० फुटेज खंगाला गया। सी०सी०टी०भी० फुटेज के माध्यम से पता चला कि इस काण्ड में संलिप्त व्यक्ति का नाम सोनु कर्मकार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-शंभु कर्मकार, पता-बिरसांनगर, जोन नं0-02 बी०, थाना-बिरसानगर, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रूप में पहचान हुई। तत्पश्चात् अभियुक्त सोनु कर्मकार को गिरफतार किया गया तथा इनसे पूछताछ किया गया जिसमें इन्होंने अपना अपराध को स्वीकार किया और बताया कि ये अपनी पत्नी के पास छोलागोड़ा जाने के क्रम में मृतिका के साथ सोपोडेरा मिडिल स्कुल पहुँचे तथा मृतिका के द्वारा बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा होने के बाद अभियुक्त गुस्से में आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या कर दिया। अभियुक्त सोनु कर्मकार के द्वारा घटना के समय पहने हुए सफेद रंग का शर्ट को छुपा दिया था जिसे उसके निशानदेही पर बरामद किया गया है।
गिरफतार अभियुक्तः-
1. सोनु कर्मकार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-शंभु कर्नकार, पता-बिरसानगर, जोन नं0-02 बी0, थाना-बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
जप्त सामान :- सफेद रंग का शर्ट
छापामारी दल :-
1. पु
०नि० सह थाना प्रभारी, अविनाश कुमार, परसुडीह थाना, जमशेदपुर।
2.
पु०अ०नि० अरूण कुमार, परसुडीह थाना।
3. पुअ०नि० रितेश कुमार, परसुडीह थाना।
4. पु०अ०नि० हिरालाल तुबिद, परसुडीह थाना।
5. हव० बासुदेव महतो, परसुडीह थाना।
6.
हव० संजय कुमार राम, परसुडीह थाना।
7.
आरक्षी संतोष कुमार विश्वकर्मा, परसुडीह थाना।






