डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने श्री मदन मोहन सिंह को राष्ट्रीय सेमिनार में आने का दिया निमंत्रण
ग्रैजुएट कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 15 -5–26 और 16–5-26 में को होने जा रहा है जो B.Ed विभाग के द्वारा किया जाएगा दूसरा सेमिनार 22-5-26 और 23-5-26 को वाणिज्य विभाग में होगा इसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी आज कुलाधिपति नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के श्री मदन मोहन सिंह से मिलकर सेमिनार में आने के लिए निमंत्रण दिया तथा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर कैंपस में सारे विभाग के सुविधाओं एवं क्लासरूम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय इत्यादि का शैक्षिक भ्रमण किया और श्री मदन मोहन सिंह को इतने बड़े अस्पताल के सुविधाओं पर उन्हें धन्यवाद दिया क्योंकि जमशेदपुर वासियों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यहां सभी तरह के सुविधा उपलब्ध है इनके साथ डॉ अनुराधा वर्मा, डॉ सुनीता बंकीरा , डॉ विशेश्वर यादव , श्री उमेश सिंह मिलने वालों में शामिल थे







